स्मार्ट सिटी योजना के तहत 100 स्मार्ट सिटीज को चुना गया है! जिनके कुछ मापदंड निर्धारित किये गए है! जिनमे से एक है पुरे शहर को वाईफाई की सुविधा से युक्त करना! जिसमे से राजधानी दिल्ली भी एक है! और मौजूदा हालात तो यह है की वाईफाई को तो छोडिये दिल्ली में लोग ठीक से फ़ोन पे बात नही कर पा रहे है! कम से कम 20 जगह ऐसी है जहाँ पे कॉलड्रोपिंग की समस्या सबसे अधिक है! जिसकी सबसे बड़ी वजह यह है की दूरसंचार सेवा देने वाली कंपनियों ने अपने ग्राहक तो बढ़ा लिए लेकिन नेटवर्क की क्षमता का विस्तार नही किया! उदहारण के तौर पे 6 कि.म के क्षेत्र को वाईफाई से युक्त करने के लिए 60-80 टावर्स की जरुरत पड़ती है! और जबकि हालात यह है की जो टावर्स साल 1990-2000 के बीच लगाये गए थे वह अभी तक है! उनका विस्तार उस तरह से नही हुआ जिस तरह से जनसंख्या का हुआ है! अब चाहे आपको कॉलड्रोपिंग की समस्या से छुटकारा पाना हो या दिल्ली को वाईफाई युक्त बनाना हो दोनों का सीधा सा हल यही है की दिल्ली में ज्यादा संख्या में नए टावर्स लगाये जाये और पुराने टावर्स का रखरखाव सही से किया जाए क्यूंकि जब टावर्स बढ़ेंगे तो बेहतर कनेक्टिविटी होगी और जब बेहतर कनेक्टिविटी होगी तो कॉलड्रोपिंग की समस्या भी ख़तम हो जाएगी और दिल्ली को वाईफाई से युक्त करने के लिए भी नए टावर्स का निर्माण जरुरी है!
No comments:
Post a Comment